बुला लो पास उजाले की वो नदी फिर से - द्विजेन्द्र द्विज

द्विजेन्द्र द्विजद्विजेन्द्र द्विज10 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

बुला लो पास उजाले की वो नदी फिर से
कहो ग़ज़ल कि है अब शाम ढल रही फिर से

यहाँ अँधेरों के ताजिर ये चाहते ही नहीं
धुले ये रात की काजल—सी रौशनी फिर से

तमाम शहर ने फिर उसका एहतराम किया
तमाम शहर से छिन जाएगी ख़ुशी फिर से

परिन्दे अम्न के इस पर भी चहचहाने दो
ये शाख़ देखना हो जाएगी हरी फिर से

जहान भर के लिए ख़ुश्बुएँ लुटा लेना
हवा को बख़्श दो पहले—सी ताज़गी फिर से

‘द्विज’,आदतों से अँधेरे उखाड़ फेंकिएगा
घरों में आएगी पहले—सी रौशनी फिर से
द्विजेन्द्र द्विज
About the poet

द्विजेन्द्र द्विज

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like