बोध - दुष्यन्त

दुष्यन्तदुष्यन्त13 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

 
जब मिली धरती
आकाश से

जब बने बादल
जब निपजे
खेत में धान के मोती

जब जन्मा शिशु
माँ की कोख से

तो मुझे हुआ बोध
अपने होने का।

 
मूल राजस्थानी से अनुवाद : मदन गोपाल लढ़ा
दुष्यन्त
About the poet

दुष्यन्त

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like