अचानक - दुष्यन्त

दुष्यन्तदुष्यन्त13 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

बैठे हों जब
किसी लॊन में
हरी दूब पर
अनायास ही चली जाती है हथेली
सर पर

तो अंगुलियां पगडंडी बनाकर
घुस जाती है बालों में
किंतु अहसास नहीं होता
उस गर्माहट का
न ही वह नरम लहजा

और में डूब जाता हूं गहरा
तुम्हारी यादों के समुद्र में।

 
मूल राजस्थानी से अनुवाद- मदन गोपाल लढ़ा
दुष्यन्त
About the poet

दुष्यन्त

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like