हँसी का इनजेक्सन - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

क्या होता है बी.पी. दादू
हुआ आपको सब कहते जो?
मुस्कान देख कर तेरी बस
दौड़ कहीं पर जाता है जो।

पर बेचैन आपको करता
कहती दादी मुझको दादू।
अरे नहीं, ये बी.पी क्या है
बहुत स्ट्रांग हैं तेरे दादू।

‘अच्छा फिर तो पिट्टी कर दो
बी.पी. की अब झट से दादू।‘

‘पर इनजेक्सन ज़रा हँसी का
पहले आकर मुझे लगा तू!’
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like