वो मेरे आसपास था क्यूँ था - दीप्ति मिश्र

दीप्ति मिश्रदीप्ति मिश्र15 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

वो मेरे आसपास था, क्यूँ था
और बेहद उदास था, क्यूँ था

प्यास थी बेपनाह और मय थी
फिर भी ख़ाली गिलास था, क्यूँ था

ख़्वाब ताबीर होके आया था
और यह दिल उदास था, क्यूँ था

शोख रंगों का था जो दीवाना
आज सादा-लिबास था, क्यूँ था

वो उड़ाता था होश लोगों के
आज ख़ुद बदहवास था, क्यूँ था

यूँ तो रिश्ता कोई न था लेकिन
मेरी ख़ातिर वो ख़ास था, क्यूँ था
दीप्ति मिश्र
About the poet

दीप्ति मिश्र

View profile & all 11 Poems / Stories

More from दीप्ति मिश्र

  1. है तो है - दीप्ति मिश्र

    रेगिस्तान की रात हैऔर आँधियाँ सी

    12.4K reads
  2. उसने कितनी सादगी से आज़माया है मुझे - दीप्ति मिश्र

    उसने कितनी सादगी से आज़माया है मुझेहै मेरा दुश्मन मगर मुन्सिफ़ बनाया है मुझे

    12.4K reads
  3. हक़ीक़त की तह तक पहुँच तो गए हैं - दीप्ति मिश्र

    हक़ीकत की तह तक पहुँच तो गए हैं लेकिनमगर सच में ख़ुद को उतारेंगे कैसे।

    12.4K reads
  4. रहें ख़ामोश हम कब तक जो बोलें भी तो बोलें क्या - दीप्ति मिश्र

    रहें ख़ामोश हम कब तक, जो बोलें भी तो बोलें क्याअजब-सी बेक़रारी है, कहीं सिर रख कर रो लें क्या

    12.4K reads
  5. दिल तो पत्थर हो गया धड़कनें लाएँ कहाँ से - दीप्ति मिश्र

    दिल तो पत्थर हो गया, धड़कनें लाएँ कहाँ सेवक़्त हमको ले गया है, लौट के आएँ कहाँ से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like