दिल तो पत्थर हो गया धड़कनें लाएँ कहाँ से - दीप्ति मिश्र

दीप्ति मिश्रदीप्ति मिश्र15 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

दिल तो पत्थर हो गया, धड़कनें लाएँ कहाँ से
वक़्त हमको ले गया है, लौट के आएँ कहाँ से

एक खिलौना है ये दुनिया और बचपन खो गया है
इस खिलौने से, भला, अब दिल को बहलाएँ कहाँ से

देखते हो उतना, बस, ये आँख जितना देखती है
रुह की बातें, भला, तुमको समझ आएँ कहाँ से

है फ़कत झूठे भुलावे, ये जहाँ, ये ज़िन्दगानी
जानकर ये सच, भला,अब चैन हम पाएँ कहाँ से

तुमको साहिल की तमन्ना, हमको मोती ढूँढ़ने हैं
अब सफ़र में हमसफ़र हम, बनके रह पाएँ कहाँ से
दीप्ति मिश्र
About the poet

दीप्ति मिश्र

View profile & all 11 Poems / Stories