उसने कितनी सादगी से आज़माया है मुझे - दीप्ति मिश्र

दीप्ति मिश्रदीप्ति मिश्र15 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

उसने कितनी सादगी से आज़माया है मुझे
है मेरा दुश्मन मगर मुन्सिफ़ बनाया है मुझे

मैं भला उस शख़्स की मासूमियत को क्या कहूँ
कहके मुझको इक लुटेरा घर बुलाया है मुझे

उसके भोलेपन पर मिट न जाऊँ तो मैं क्या करूँ
किस कदर नफ़रत है मुझसे यह बताया है मुझे

मुझको उसकी दुश्मनी पे नाज़ क्यों न हो कहो
है भरोसा मुझपे ज़ालिम ने जताया है मुझे

वो कोई इल्ज़ाम दे देता मुझे तो ठीक था
उसकी चुप ने और भी ज़्यादा सताया है मुझे
दीप्ति मिश्र
About the poet

दीप्ति मिश्र

View profile & all 11 Poems / Stories

More from दीप्ति मिश्र

  1. है तो है - दीप्ति मिश्र

    रेगिस्तान की रात हैऔर आँधियाँ सी

    12.4K reads
  2. वो मेरे आसपास था क्यूँ था - दीप्ति मिश्र

    वो मेरे आसपास था, क्यूँ थाऔर बेहद उदास था, क्यूँ था

    12.4K reads
  3. हक़ीक़त की तह तक पहुँच तो गए हैं - दीप्ति मिश्र

    हक़ीकत की तह तक पहुँच तो गए हैं लेकिनमगर सच में ख़ुद को उतारेंगे कैसे।

    12.4K reads
  4. रहें ख़ामोश हम कब तक जो बोलें भी तो बोलें क्या - दीप्ति मिश्र

    रहें ख़ामोश हम कब तक, जो बोलें भी तो बोलें क्याअजब-सी बेक़रारी है, कहीं सिर रख कर रो लें क्या

    12.4K reads
  5. दिल तो पत्थर हो गया धड़कनें लाएँ कहाँ से - दीप्ति मिश्र

    दिल तो पत्थर हो गया, धड़कनें लाएँ कहाँ सेवक़्त हमको ले गया है, लौट के आएँ कहाँ से

    12.4K reads