है काग़ज़ पर लिक्खी हुई ज़िन्दगानी - दीप्ति मिश्र

दीप्ति मिश्रदीप्ति मिश्र15 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

है काग़ज़ पर लिक्खी हुई ज़िन्दगानी
औ चारों तरफ़ सिर्फ़ पानी ही पानी

बहुत फ़र्क़ है, फिर भी है एक जैसी
हमारी कहानी, तुम्हारी कहानी

न था कुछ, न होगा, जो है हाल ही है
था माज़ी भी फ़ानी, है फ़र्दा भी फ़ानी

तेरे पास ऐ ज़िन्दगी अपना क्या है
जो है साँस आनी, वही साँस जानी

फ़क़त जिस्म ही, जिस्म से मिल रहे हैं
ये कैसी जवानी ? ये कैसी जवानी ?
दीप्ति मिश्र
About the poet

दीप्ति मिश्र

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

फिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजकवि-कर्मजब पड़ोस में आग लगी हुई होतो मैं कैसे कर सकता हूँ कवि-कर्म— भगतसिंह सोनीबेनियाज़ो की बातहमें बेनियाज़ो ने मारा ओ यारहमने लाख बार आँसू वारे, ओ यार— हरिंदर सिंह महबूबआलापवांछित का अभाव सारांश होता है स्मृतियों की किताब कातमाम स्मृतियाँ 'विदा' के एक अकेले शब्द की वसीयत होती हैं— लवली गोस्वामी