दिल्ली दिल और दिसंबर-दिसंबर - दीपिका केशरी

दीपिका केशरीदीपिका केशरी27 Sept 1988

2 min read · 12.4K reads

यहां पिता का स्पर्श नहीं बचता
भाई की बेरुखी पुरानी है इस शहर से,
कुछ रिश्तों के संवाद
मौन की ओढ़नी ओढ़ लेती है
इस शहर में,
दिल्ली में दिल के झमेले है
थपेड़े हैं
पुराने इश्क का इत्र भी यहाँ
नई शीशी में बिकता है !
सुनो
ये दिल्ली भी दिसंबर की बेरूखी अपनाता है
ठीक वैसे ही जैसे एक दूसरे शहर से आई लड़की
यहांँ आकर दिल्ली हो जाती है !
दीपिका केशरी
About the poet

दीपिका केशरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like