दिल दिल्ली और वही इश्क जो उतारे न उतरे - दीपिका केशरी

दीपिका केशरीदीपिका केशरी27 Sept 1988

2 min read · 12.4K reads

किसी के नजर से उतारे वाला इश्क भी अजब होता है
चौराहे को लांघते हुए
सर तक चढ़ता है
किसी ताबीज के पल्ले नहीं पड़ता
किसी पंडित मुल्ला को समझ नहीं आता
नौ ग्रह रत्न बेकाम हो जाते हैं
दवा लिए हकीम अपना सिर पीट लेता है !

सुनो
उतरा रंग होता तो चढ़ा लेते
नजर का उतारा है
कैसे उतारें.
दीपिका केशरी
About the poet

दीपिका केशरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like