बचा लेना - दीपिका केशरी

दीपिका केशरीदीपिका केशरी27 Sept 1988

2 min read · 12.4K reads

मन उतनी पीड़ा बचा लेता है अपने पास
जितने से उस दर्द को बार-बार महसूसा जा सके,
पत्ते उतना रंग बचा लेते हैं अपने पास
जितने से पत्ते के एक ही रंग को
बार-बार महसूसा जा सके
फिर
प्रेम में दो लोग उतना प्रेम क्यूँ नहीं बचा पाते
जितने में दो लोग
एक उम्र भर अपने प्रेम को प्रेम ही कह सकें !
दीपिका केशरी
About the poet

दीपिका केशरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like