ज़िंदगी मोतबर तलाशे है - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी मोतबर तलाशे है,
खंडहर में गुहर तलाशे है?

देख वो ऊबने लगा मुझसे,
और कोई सफ़र तलाशे है

दाग़ को दे गया मिरी सूरत,
सूरते-नौ शज़र तलाशे है?

एक मैं पा के बेच आया हूँ,
एक तू दर-बदर तलाशे है

दीप जैसे कई लुटे उस से,
वो अभी नामवर तलाशे है
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories