यही उनवान लेकर चल रहे हैं - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


यही उनवान लेकर चल रहे हैं
गली-शमशान लेकर चल रहे हैं

कहीं जा-कर डुबोना है ख़बर है
मगर अरमान लेकर चल रहे हैं

सभी का वां पहुँचना है मुअय्यन
तो सब सामान लेकर चल रहे हैं

दिखावा है हुनर से बीस,था भी,
सो सब दीवान लेकर चल रहे हैं

कई बगदाद ले कर जा चुके हैं
तो कुछ ईरान लेकर चल रहे हैं

वही कश्मीर-सा है हाल अपना
क़फ़न पे जान लेकर चल रहे हैं

उन्हीं ने बेच खाया है जो मुँह में
अदब का पान लेकर चल रहे हैं
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories