याद करने से पहले भुलाना पड़ा - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

याद करने से पहले भुलाना पड़ा
ये ज़हर था मगर आज़माना पड़ा

जानकर भी के है तीरगी बद-बुरी
जानकर भी इसे गुद-गुदाना पड़ा

राहबर के ज़हन को समझने हमैं
राहजन के मुहल्ले में जाना पड़ा

अब हँसी आ रही है के किसके लिए
हाय किसके लिए मार खाना पड़ा

आप तो सर टिका कर के चलते बने
और यों ही रहा फिर ये शाना पड़ा

ज़िन्दगी ज़िन्दगी ज़िन्दगी ज़िन्दगी
इस बुरी नज़्म को गुनगुनाना पड़ा

दोज़खी में रुलाई तो लिक्खी ही थी
पर ग़ज़ब ये हुआ मुस्कुराना पड़ा
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories