उसकी मर्ज़ी का भी थोड़ा करना है - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

 
उसकी मर्ज़ी का भी थोड़ा करना है
अपनी मर्ज़ी से भी हमको लड़ना है

लुटने वाले लुटकर भी खुश बैठे हैं
लूट गया जो उसको काफ़ी भरना है

होना होगा,जो भी होगा, देखेंगे
इतना भी क्या यारो उससे डरना है

कितनी भी सूखी हो आँखें सदियों से
लेकिन इतना तय है उनमें झरना है

एक बार ही मर जाओ ना दीप मियाँ
रोज़-रोज़ का मरना, कोई मरना है
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories