उस शख़्स से आती थी जुदाई की महक कुछ - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

4 min read · 12.4K reads


उस शख़्स से आती थी जुदाई की महक कुछ
फिर आने लगी हम को रुलाई की महक कुछ

चिल्ला के, फ़क़त शक़ को,यकीं उसने बनाया
टपकी थी ज़ुबां से जो सफ़ाई की महक कुछ

वो शब थी ग़ज़ब शब कि बताऐं तो तुम्हें क्या
कुछ और ही लगती थी रजाई की महक कुछ

निकली है ग़ज़ल किसकी कलम चूम के गोया
आती है ग़ज़लगो की लिखाई की महक कुछ?

गो हमको नहीं मिलती रिहाई, ये अलग बात,
मिलती है मगर हम को रिहाई की महक कुछ

बे-शक़ ही मुहब्बत में कहीं कुछ तो है गड़बड़
कहती है मिरी-जां की सिधाई की महक कुछ

हर सिम्त वही आस के टुकड़ों पे जिगर चाक
तुझ को भी मिली दीप ख़ुदाई की महक कुछ!
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories