तोड़ो-तोड़ो , जितनी भी हैं अब तोड़ो - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

 
तोड़ो- तोड़ो, जितनी भी हैं अब तोड़ो
हद की आँखे खुलने तक बेढब तोड़ो
 
मज़हब केवल बाँट रहा है दुनिया को
माला- घंटी- मंदिर- मस्ज़िद सब तोड़ो
 
आधी रात चलें तो, चलने पाएँ हम
करतूतों से लेकर हर करतब, तोड़ो
 
देखो केवल तोड़- ताड़ के रखना मत
गड्ढे में दफ़ना के आना जब तोड़ो
 
ऐसे- वैसे, जल्दी- वल्दी मत करना
घात लगाओ, मौक़ा देखो तब तोड़ो
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories