सफ़र दुश्वार कर दोगे फलाने - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

सफ़र दुश्वार कर दोगे फलाने
बहुत बीमार कर दोगे फलाने?

हमारा ज़ख़्म देखो भर रहा है
ज़रा-सा वार कर दोगे फलाने?

चुरा के जा रहे हो दिल हमारा
मगर, बे-कार कर दोगे फलाने!

तुम्हें मौका नहीं हासिल वगर्ना
ग़बन सौ-बार कर दोगे फलाने

न आयेंगे कभी भी भूलकर के
अगर उस पार कर दोगे फलाने

तलब सी है हमें बदनामियों की
कहो!अख़बार कर दोगे फलाने?

मुहाजिर हैं अभी तो दर-बदर हैं
दर-ओ-दीवार कर दोगे फलाने?
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories