रूह ऊला थी, जिस्म सानी था - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


रूह ऊला थी, जिस्म सानी था
इश्क़ सचमुच में शेर यानी था!

उस की बाहें भी गुलहज़ारा थीं
उस का बोसा भी ज़ाफ़रानी था

सब ने बोला कि वां तो सहरा है
हम ने लिक्खा वहां पे पानी था

इतनी जुर्रत जहां के बस की थी?
कोई जलवा तो आसमानी था

उससे कैसी उम्मीद कब तक की
जिस का पेशा ही ख़ानदानी था

वक़्त ने ही किया है कुछ यअनी
याद अब तक वो मुँहज़बानी था

रास उसको भला क्यों आता दैर
वो तो फ़ितरत से ला मकानी था

उसका किस्सा ही दब गया गोया
वो जो ख़ुद में ही इक कहानी था

प्यार करता था कोई मुझ से ख़ूब
याद कहती है, मैं भी जानी था
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories