निस्बतों में जब से जां गठान सी निकल गई - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


निस्बतों में जब से जां गठान सी निकल गई
तब से दर्मियां बला की खान सी निकल गई

एक ही मिली कोई सुकून जिस के पास था
और यार वो भी कुछ महान सी निकल गई

कह रहे थे हुस्न जिस निक़ाबो-पर्दगी को, वो
जब हिजाब उठ गया, ज़बान सी निकल गई

दौर की नवाज़िशों ने इस क़दर दिखाए दिन
आख़िरश बराए दिल अजान सी निकल गई

दिल्लगी ही दिल्लगी में जो हुआ ग़ज़ब हुआ
यार वो जिगर पे इक निशान सी निकल गई

हम भी दिलफ़रेब से निकल गए के हाए उफ़
वो भी आए-हाए-उफ़ जवान सी निकल गई

ज़ख़्म पे नईम बन के आए थे वो और दीप
इस तरह दबा दिया कि जान सी निकल गई
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories