नदी के बीच में सहरा लिखा था - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

4 min read · 12.4K reads

 नदी के बीच में सहरा लिखा था
ओ उसके बीच में दर्या लिखा था

किसी के हाथ में वो भी नहीं,अर
किसी के हाथ में काँसा लिखा था

वहीं निकला कसम से ख़ूब पानी
जहाँ पर ख़ून से प्यासा लिखा था

ख़ताएँ,चाहकर के की थीं हम ने?
हमें करना पड़ा,करना लिखा था!

बुझाते क्यों भला क्योंकर बुझाते?
 हमारे ख़ाब को जलना लिखा था

 वफ़ा की आँ ख में आँसू लिखे थे
जफ़ा की नाक पे गुस्सा लिखा था

अजी क्यों हाय पीटें,जब ज़बीं पर
भले खोटा मगर सिक्का लिखा था

किसी की मौत लिक्खी थी कनारे
किसी को डूबकर मरना लिखा था

 हमें मिलता नहीं है क्यों न जाने
 हमारा भी कहीं हिस्सा लिखा था
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories