हिज्र के सवाल पे बवाल कम नहीं हुआ - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

 
हिज्र के सवाल पे बवाल कम नहीं हुआ
चुप रहे भले मगर मलाल कम नहीं हुआ
 
दोस्तों ने डाल दी क़बा- ए- ख़ार, हाय रे
ज़िन्दगी- सराय में कमाल कम नहीं हुआ
 
इस तरह लगाव था कि सिर कटे को देखकर
धड़ पकड़ लिया गया उछाल कम नहीं हुआ
 
सोचते रहे निज़ात किस तरह मिले मगर
दिन- ब- दिन बढ़ा किया ये जाल कम नहीं हुआ
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories