हमें फिर बरगलाया जा रहा है - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

हमें फिर बरगला या जा रहा है
ख़ुदा का नाम लाया जा रहा है

तबस्सुम ही चबाया जा रहा था
तबस्सुम ही चबा या जा रहा है

वही है ज़िन्दगी,है कर्ज़ यानी
चुका ना था,चुकाया जा रहा है

बहुत हैरत-ज़दा हैं, क्या बतायें
 बँधे हैं पांव, जा या जा रहा है

वही पर्दा है अपनी आँख पे जो
 उसी से मात खाया जा रहा है

जगाया जा रहा है रोज़ ख़ुद को
जगा के फिर सुलाया जा रहा है

  मकाँ नामूनिशां में भी नहीं और
महीने का किराया जा रहा है
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories