हमने माना कि हम नहीं अच्छे - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

 
हमने माना कि हम नहीं अच्छे
पर किसी पे सितम नहीं अच्छे I

मोतबर उनके सिवा कोई नहीं
आप कहते हैं गम नहीं अच्छे ?

इश्क़-ओ-वस्लो-हिज़्र सब अच्छे
हुस्न-ओ-पेचो-ख़म नहीं अच्छे I

दुश्मनी किसका घर न फूकेंगी ?
छोड़िये ना ये बम , नहीं अच्छे I

आदमी तो ये दीप, अच्छा है
कमबखत के करम नहीं अच्छे I
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories