छूट गया रनिवास री जोगन - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


छूट गया रनिवास री जोगन
बीत गया मधुमास री जोगन

कौन अभी है पास री पगली
कौन नहीं था पास री जोगन

उलट रहे हँय जग में सब को
सबके सबसे खास री जोगन

वो ही हम-सब का है हाक़िम,
हम सब दासी-दास री जोगन

कौन अधर पर हय-तृष्णा-सा
किसकी है ये प्यास री जोगन

करती हँय चिन्ताएं प्रति-क्षण
मति-उर से सहवास री जोगन

दुनिया, हम-तुम, यह-वह माटी
बाक़ी सब कुछ घास री जोगन
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories