छज्जे पर है बैठा चाँद - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


छज्जे पर है बैठा चाँद
रोटी जैसा लगता चाँद

ख़्वाबों में थे मंज़र ख़ूब
मैंने ओढ़ रखा था चाँद

बस्ती में कोलाहल क्यों
आया है क्या मेरा चादँ?

वो बोला रे पगली जान!
मैं बोली, हाँ पगला चाँद

बहना बोली भइया चाँद
भइया बोला बहना चाँद

मिलता है कचरे में क्यों
करते हो जब पैदा चादँ?

शब के काले गेसू और,
और चमेली गुच्छा चाँद

आजा-आजा-आजा-आ
अह्हा मेरा बच्चा चाँद

हीरे बिखरे मीलों-मील
गुस्से में जो पटका चाँद

किस्मत वाला होगा ख़ूब
यारो!जिसका होगा चाँद

ख़ूब नचाया उसने दीप
जैसे गोया सिक्का चाँद
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories