बोझिल हैं ये पलकें बाबू
आ जाओ तो छलकें बाबू I
रूह ढँकी है तन-कपड़े से
घाव न मानें झलकें बाबू I
ऊपर-ऊपर पर्वत-सी मैं
भीतर झरने ढलकें बाबू I
थक के सोतीं आहट पा के
खुल जाती हैं पलकें बाबू I
प्रीत न जाने क्या चाहे है
जिधर निहारूँ झलकें बाबू I

हल्का- हल्का, गहरा- गहरा, गाढ़ा- गाढ़ा उतरा हैचाँद हथेली पर उतरा तो पारा-पारा उतरा है
था करम आपका मोहल्ले मेंमैं नहीं चल सका मोहल्ले में
आ रही बे- हिसाब की ख़ुशबूमेरे साहिब- जनाब की ख़ुशबू
आपका मामला नहीं छूटाओ हमारा गला नहीं छूटा
रोज़ के रोज़ बरगलाता हैनाम अपना ख़ुदा बताता है