बहुत गिरिया करोगी जानते हैं - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

बहुत गिरिया करोगी जानते हैं
हमें तुम क्या कहोगी जानते हैं

हमारी ही बुरी लगती थी तुमको
अभी सब की सुनोगी जानते हैं

अभी तो फ़ासलों के लुत्फ़ लूटो
कभी सिर भी धुनोगी जानते हैं

हमारी तो कटेगी कशमकश में
चिहुक तुम भी उठोगी जानते हैं

बहा कर अश्क़ सारी रात गोया
सुबह हँसकर मिलोगी जानते हैं

चली आना अकेला-पन लगे तो
कहाँ, कब-तक रहोगी जानते हैं
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories