अहसासों को ऐसे चाला जाएगा - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads


अहसासों को ऐसे चाला जाएगा
रफ़्ता-रफ़्ता शेर निकाला जाएगा

नश्शा-नश्शा ज़ुल्फ़ों की अँगड़ाई में
कैसे अपना होश सँभाला जाएगा

जाने कैसा ख्व़ाब अभी देखा मैं ने
चाबी होगी, उस में ताला जाएगा

अपने भाले से कह दे दुश्मन-जानी!
मुझमें, केवल मेरा भाला जाएगा

वक़्ते-फ़ुर्सत खाली गगरी को भी दीप
बेजा दसियों बार खँगाला जाएगा
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories