अच्छी बातें लग जाती हैं यार बुरी - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

 

अच्छी बातें लग जाती हैं यार बुरी
यानि-यानि हाँ-हाँ जी सरकार बुरी

इसे सँभाले रखना इतना आसां है?
जब-तब नीचे आती है दस्तार बुरी

माना उलझन ख़ून जलाती है बेशक़
लेकिन यों भी नहीं मियाँ बेकार-बुरी

लम्हे-भर में बरसों का ख़ूँ होता है
कान बुरा है या कि फिर दीवार बुरी?

कश्ती-लंगर-दरिया-मौजें और भँवर
सब अच्छे हैं दीप मगर पतवार बुरी

 
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories