केरेस से - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

2 min read · 12.4K reads

किस सोचनी बुढ़िया[1] ने
       यह दुनिया सोची है
जिसमें पहाड़ों की खालें
       ऐंठती-सिकुड़ती गई हैं

सदियों से पड़ती हुई धूप से
धरती की परतें मुड़-मुड़ गई हैं
आदमी निचुड़ता-सूखता रहा है

और क्योंकि धरती के नीचे की आग
ठण्डी होती जा रही है,
एक-न-एक दिन इसे
बर्फ़ाना-ठिठुरना है
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like