बार-बार अपने को झकझोरकर - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

4 min read · 12.4K reads

बार-बार अपने को झकझोरकर
मैंने देखा : मैं सावयव हूँ
मैंने देह का ताप लिया
उँगलियों में सुई चुभोकर
मैंने पाया : मैं जीवित हूँ
और फ़र्श पर गिरा ख़ून
मुझे ताज़ा लगा

और जब
तब भी विश्वास नहीं हुआ
मैं अपने मित्र के यहाँ गया
और उससे अपनी देह सूँघने को कहा
कि कहीं इससे शव की गन्ध तो नहीं आ रही है

लेकिन उसके दिलाए विश्वास का भी विश्वास
नहीं हुआ
लगा : कहीं वह भी तो
शव नहीं हो गया है !

कहीं पतझर के ये सूने पेड़
सूखती घास ढँकी मूँगिया पहाड़ी
सूरज की आँखों में धूल झोंकती साँझ की हवाएँ
और सड़क पर चलते सप्रश्न लोग

सब...सब...
सभी कौन, सभी क्या, सभी कैसे
नीले शीशे के इस बड़े मुर्दाघर में बन्द
प्रेतबिम्ब तो नहीं हैं ?

(10 मार्च 1966)
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानामित्रतावह बाढ़ नहीं हैएक पल में डुबोने,— बी. गोपाल रेड्डीअफ़वाहों के प्रवक्ताएक अच्छे अमानवीय शासन में ही स्थापित की जा सकती हैं,अफ़वाहों की ऊँची-ऊँची प्रतिमाएँ, जो घृणा के बिना संभव नहीं है।— फ़रीद ख़ाँ