दरपन को झुठलाने बैठे हैं - दिनेश त्रिपाठी शम्स

दिनेश त्रिपाठी शम्सदिनेश त्रिपाठी शम्स3 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

दरपन को झुठलाने बैठे हैं ,
कितने लोग सयाने बैठे हैं .
नये समय की ठोकर से मत डर ,
अभी तो लोग पुराने बैठे हैं .
उधर जल रही है सारी बस्ती ,
इधर आप यूं गाने बैठे हैं .
फूलों के साहस को करो नमन ,
पत्थर को पिघलाने बैठे हैं .
खुद से तो अनजान रहे लेकिन ,
औरों को पहचाने बैठे हैं .
सब डूबे हैं अपनी मस्ती में ,
सबके सब दीवाने बैठे हैं .
‘शम्स’ नज़र का धोखा भर है या ,
वो ही कुछ बेगाने बैठे हैं .
दिनेश त्रिपाठी शम्स
About the poet

दिनेश त्रिपाठी शम्स

View profile & all 20 Poems / Stories