सुवासित रश्मियाँ - दिनेश श्रीवास्तव

दिनेश श्रीवास्तवदिनेश श्रीवास्तव4 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

ये सुवासित रश्मियाँ
किस रोम से जागीं?
अब न जाने कब तलक
मन लहलहाएगा.

कुछ सुवापंखी सपन
उर-गगन पर झूमे,
अब खिलेंगे शीघ्र ही
मृदु-गीत मधुमासी.

एक भूली धुन ने खोली
याद की झोली.
रुक न पाएगी कहीं
अब हृदय की झोली.

आज फिर महकीं
नयन में चम्पई साँसें.
अब निगाहें खोज लगीं
नेह का उद्गम.

(प्रकाशित, विश्वामित्र, कलकत्ता, १९७९)
दिनेश श्रीवास्तव
About the poet

दिनेश श्रीवास्तव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like