बहुत दिन के बाद - दिनेश सिंह

दिनेश सिंहदिनेश सिंह14 Sept 1947 – 2 Sept 2012

4 min read · 12.4K reads

बहुत दिन के बाद देखा है
बहुत दिन के बाद आए हो
यह तमाशा कहाँ देखा था
जो तमाशा तुम दिखाए हो

फूल के दो चार दिन होंगे
कसे काँटों में, कठिन होंगे
सोचकर ना बना पथ की धूल
तुम्हारे कपड़े मलिन होंगे

देखता हूँ हर गली की धूल
आज माथे पर सजाए हो

प्यार की कारीगरी देखी
यार की बाजीगरी देखी
दिल लगाकर जब तुम्हें देखा
देह की जादूगरी देखी

बहुत भीतर उतरकर देखा
गजब मन का चलन पाए हो

बहुत मुश्किल में पड़े हो तुम
किस कदर ख़ुद से लड़े हो तुम
चल रहे हो दूसरों के साथ
पाँव पर अपने खड़े हो तुम

एक झूठी नक़ल के पीछे
क्यों असल चेहरा छिपाए हो
दिनेश सिंह
About the poet

दिनेश सिंह

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like