फिर कली की ओर - दिनेश सिंह

दिनेश सिंहदिनेश सिंह14 Sept 1947 – 2 Sept 2012

3 min read · 12.4K reads

हम यहाँ हैं
और उलझी कहीं पीछे डोर
फूल कोई लौट जाना चाहता है
फिर, कली की ओर !

इस तरह भी कहीं होता है ?
इस तरह तो नहीं होता है
सिर्फ़ होता है वही, जो सामने है ,
पीठ पीछे कौन होता है ?

पीठ पीछे
सामने के बीच हम केवल
बहुत कमज़ोर !
फूल कोई लौट जाना चाहता है
फिर, कली की ओर !

मुश्किलों की याद आती है
यात्रा तो भूल जाती है
भूलने की बात भी तो भूलती है
भूल ही सब कुछ भुलाती है

जो भुलाए
भूल जाए ज़िन्दगी को
वही सीनाज़ोर !
फूल कोई लौट जाना चाहता है
फिर, कली की ओर !
दिनेश सिंह
About the poet

दिनेश सिंह

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like