वो मेरे घर के पत्थरों को आइना बना गया - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठीदिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

4 min read · 12.4K reads

जिधर निगाह उठ गई उसी का अक्स आ गया
वो मेरे घर के पत्थरों को आइना बना गया

उदासियों के दश्त में तड़प रहा था प्यास से
तुम्हारी रौशनी पड़ी तो भीगता चला गया

मैं सुन रहा हूँ आज भी सदा उसी के पाँव की
बग़ैर दस्तकें दिये जो लौटकर चला गया

दरख़्त बनके गुफ़्तगू करूँगा आसमाँ से कल
ये और बात है कि अब ज़मीन में समा गया

भाक रही है किसकी रूह मेरे दिल में आज भी
ये कौन मुझमें रोते रोते क़हक़हे लगा गया

परिन्द आसमान में चला गया तो क्या हुआ
वहीं पे आएगा जहाँ पे आशियाँ बना गया

तुम्हारी याद इस तरह उड़ा रही है तितलियाँ
कि जैसे कोई ख़ंजरों को सान पर चढ़ा गया
दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी
About the poet

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

View profile & all 34 Poems / Stories

More from दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

  1. हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाता - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाताआइना तोड़ के चेहरा नहीं देखा जाता

    12.4K reads
  2. मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दिया - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दियामुझे इसका अब कोई ग़म नहीं मेरा वक़्त कितना गँवा दिया

    12.4K reads
  3. क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार की - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार कीजुनूं बढ़ा तो तोड़ दीं सभी हदें हिसार की

    12.4K reads
  4. भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगेऔर थोड़ा सब्र कर लो जानवर हो जाओगे

    12.4K reads
  5. सिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    वो किसी तौर, कहीं भी नहीं मिलता मुझसेसिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like