मिरी नज़र के सामने धुआँ- धुआँ-सा छा गया
कि रौशनी चिराग़ की न जाने कौन खा गया
थकी-थकी-सी ज़िन्दगी की शाम भी कहाँ हुई
मैं ख़ुद को ढूँढते हुए जब उसके दर पे आ गया
ये सर्द रात का सफ़र न घर कहीं न रहगुज़र
न वापसी का ही कोई वो रास्ता बता गया
हर इक ख़ुशी दबे क़दम ठिठक के दूर हट गई
दुखों की रात में कोई मेरा पता बता गया
कि रौशनी चिराग़ की न जाने कौन खा गया
थकी-थकी-सी ज़िन्दगी की शाम भी कहाँ हुई
मैं ख़ुद को ढूँढते हुए जब उसके दर पे आ गया
ये सर्द रात का सफ़र न घर कहीं न रहगुज़र
न वापसी का ही कोई वो रास्ता बता गया
हर इक ख़ुशी दबे क़दम ठिठक के दूर हट गई
दुखों की रात में कोई मेरा पता बता गया








