बाजी लगी प्रेम की-3 - दिनेश कुमार शुक्ल

दिनेश कुमार शुक्लदिनेश कुमार शुक्ल

2 min read · 12.4K reads

न तर्क न प्रमाण
तुम्हारी आभा में
तो जो है सभी कुछ
टिका है प्रतीक्षा के मौन में...
जब टूटता है मौन तनी प्रत्यंचा-सा
हनाहन बाण लगते हैं हृदय पर
शब्द चुप हैं, अभी तो
बहुत गहरी नींद से तुम जागने को हो
तुम्हारी पलक काँपी है अभी तो...
दिनेश कुमार शुक्ल
About the poet

दिनेश कुमार शुक्ल

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like