बेच मत - दिनेश गौतम

दिनेश गौतमदिनेश गौतम25 Sept 1963

3 min read · 12.4K reads

दर्द के हाथों खुशी को बेच मत,
अपने होंठों की हँसी को बेच मत,

क्या लगाएगा भला कीमत कोई,
मान-मर्यादा, खुदी को बेच मत।

बस नुमाइश के लिए बाज़ार में,
अपने तन की सादग़ी को बेच मत।

मौत की राहें न चुन अपने लिए,
प्यार की इस ज़िंदगी को बेच मत।

बस अँधेरा ही अँधेरा पाएगा
इस तरह से रौशनी को बेच मत।

बेमुरव्वत इस ज़माने के लिए,
अपनी आँखों की नमी को बेच मत,

आलिमों में नाम होगा एक दिन,
इल्म की इस तिश्नगी़ को बेच मत।
दिनेश गौतम
About the poet

दिनेश गौतम

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like