मेरे गीतों का दोष यही - दिनेश गौतम

दिनेश गौतमदिनेश गौतम25 Sept 1963

4 min read · 12.4K reads

मेरे नयनों का दोष यही कि इनमें तुम्हें बसाया है। .....
जब-जब मैंने तृप्ति तलाशी,
मुझको केवल प्यास मिली
सुख को ढूँढ़-ढूँढ़ हारा पर
सुख की केवल लाश मिली।
मेरी खोजों का दोष यही कि कभी न कुछ मिल पाया है।.....

अनचाही पीड़ा से मेरे,
युग-युग के अनुबंध हुए,
कई जन्म की प्यासी रातों
से मेरे सम्बंध हुए,
मेरे रिश्तों का दोष यही कि सब कुछ मिला पराया है।.....

जीवन के हर इक पड़ाव पर
मुझको नई थकान मिली।
जले हुए से होंठ मिले
औ बेबस सी मुस्कान मिली।
मेरी खुशियों का दोष यही कि उन पर दुख का साया है।.....

मैं पतझर को रहा समेटे
सब फागुन के मीत बने,
मेरी इकलौती करुणा से
बस पीड़ा के गीत बने।
मेरे गीतों का दोष यही कि इनमें दर्द समाया है।.....
दिनेश गौतम
About the poet

दिनेश गौतम

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी