यह सन्नाटा टूटे - दिनेश गौतम

दिनेश गौतमदिनेश गौतम25 Sept 1963

5 min read · 12.4K reads

यह सन्नाटा टूटे ऐसा गान ज़रूरी है।
घायल मन की हरे पीर वह तान ज़रूरी है।

जिनके हैं आहत मन, जिनके दुख संतप्त हृदय हैं,
जिनके हैं अवरुद्ध कंठ, टूटे सुर, टूटी लय है।
उनके मन उपचारित हों, दुख हृदय छोडकर जाए।
गीत मिले उन कंठों को वे सात सुरों में गाएँ।
ऐसी राह निकल आए ये ध्यान ज़रूरी है।

नन्हें दीपों को सूरज में हमें बदलना होगा,
अब जागे हैं हम, गिरने से हमें संभलना होगा।
नई रौशनी से रिश्तों की आओ बात चलाएँ,
नए दिनों की खातिर आओ बंदनवार सजाएँ।
आनेवाले सुदिनों का सम्मान ज़रूरी है।

अश्रु पोंछकर स्मित दे दें हम अधरों को सारे,
दिखे न कोर्इ्र हमें सिसकता, दुख-चिंता के मारे,
सबकी राहों से कंटक को हम बुहार लें बढ़कर।
मिले सभी को इक समान ही आगे बढ़ने अवसर।
सबके चेहरे पर खिलना मुस्कान जरूरी है।

उजियारे को अभी निमंत्रण देने जाना है।
रंगहीन सपनों में कितने रंग सजाना है।
अभी प्यार के कितने बिरवे रोपे जाने हैं।
और नई शाखों पर उसके फूल उगाने हैं।
कितना वक्त लगेगा यह अनुमान ज़रूरी है।
दिनेश गौतम
About the poet

दिनेश गौतम

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी