जहानाबाद - दिनकर कुमार

दिनकर कुमारदिनकर कुमार5 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

जो चूल्हे कभी ठीक से सुलगे नहीं
उन चूल्हों ने चखा
बारूद का स्वाद

पंचायत की पथराई आँखें
पढ़ती नहीं
भारतीय दंड संहिता की
पहेलियाँ

लक्ष्मणपुर बाथे हो या
शंकरबीघा
गिद्धों का झुँड
उमड़ता है
हरेक दिशा से

वे भूखे पेट ही लोरी सुनकर
सोनेवाले बच्चे थे
अनपढ़ स्त्रियाँ थीं
आज़ादी की साजिश के शिकार
पुरूष थे
जिन्हें प्रभुओं की सेना ने
मार डाला

जहानाबाद आपके मानचित्र पर
एक काला धब्बा है
और भूखे नंगे लोगों की
आँखों में
आग का गोला
दिनकर कुमार
About the poet

दिनकर कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More from दिनकर कुमार

  1. कौन कहता है ढलती नहीं ग़म की रात - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  2. मैं आपकी भावनाओं का अनुवाद बनना चाहता हूं - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  3. लोग मेरे लोग - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  4. उसका रिश्ता ज़रूर माओ से होगा - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  5. एक हत्यारे शहर में वसन्त आता है - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like