ता-ता थैया-ता-ता थैया - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

ता-ता थैया - ता-ता थैया
नदिया में चलती है नैया ।।

ता-ता थैया - ता-ता थैया
जंगल में चरती है गैया ।।

ता-ता थैया - ता-ता थैया
सड़कों पर चलता है पहिया ।।

ता-ता थैया - ता-ता थैया
राखी का बंधन है भैया ।।

ता-ता थैया - ता-ता थैया
पॉकेट मनी पाँच रुपइया ।।

ता-ता थैया - ता-ता थैया
गीत सुरीला गाए सुरैया ।।

ता-ता थैया - ता-ता थैया
नहाती मिट्टी में गौरैया ।।

ता-ता थैया - ता-ता थैया
हम जैसा न कोई गवैया ।।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like