मोर - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

आसमान में बादल छाए
गड़-गड़-गड़-गड़ करते शोर
अपने पंखों को फैलाए
घूम-घूम कर नाचे मोर ।

सजी है सुन्दर कलंगी सिर पर
आँखें कजरारी चित्तचोर
रिमझिम-रिमझिम बरखा बरसे
सबके मन को भाता मोर ।

पँखों में रंगीला चँदा
पिकोक पिको बोले पुरज़ोर
बरखा जब हो जाए बन्द तो
नाचना बन्द कर देता मोर ।।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like