गीत बनाएं - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

बिस्तर में लेटे-लेटे ही,
आओ कोई गीत बनाएं।
नहीं आए जब कोई गीत तो,
उल्टे-सीधे शब्द सजाएं।

शब्दों का यह खेल है सारा,
शब्दों की ताकत को जानें।
शब्द-शब्द मिल बनती बातें,
शब्दों की ताकत पहचानें।

शब्द सजेगा गीत बनेगा,
गीत को मन ही मन में गाएं।
लय बन जाएगी स्वत: ही,
आओ रलमिल गुनगुनाएं।।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like