बम-बम भोले - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

बम-बम भोले, बम-बम भोले,
सब मिल बोलो बम-बम भोले।
 कड़-कड़ कड़-कड़ कड़के बिजली,
गड़-गड़ गड़-गड़ गिरते ओले।
बरखा जब आती है तब ये
अपनी बोली में ही बोले.....।

मेंढक अपनी तान सुनाए,
भाँत-भँतीले गीत वो गाए।
छप-छप छप-छप करते बच्चे,
इधर-उधर गलियों में डोले.....।

कागज की सब नाव चलाए,
उछलकूद हुड़दंग मचाए।
जो जीते कहलाए सिकंदर,
सब मिल बोले-बम-बम भोले.....।

बरखा जब हो जाए बंद तो,
सतरंगिया नभ में छा जाए।
बजा के ताली सारे बच्चे,
अपने मन की गाँठें खोले.....।

गड़बड़-गड़बड़ मत कर प्यारे,
मन जीेते जग जीत कहाए।
मार के मन को जीने वाले,
तूं भी अपने मन को धोले .....।।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like