हम ग़जल अपने लिए कम ही लिखे - डी.एम.मिश्र

डी. एम. मिश्रडी. एम. मिश्र15 Sept 1950

2 min read · 12.4K reads

 हम ग़जल अपने लिए कम ही लिखे
 ग़म से यारी हो गयी ग़म ही लिखे।

 ये किसी शायर की मजबूरी नहीं
 खौलते अश्क़ों को वो नम ही लिखे।

 वेा बड़े शायर थे शहरों में रमे
 गॉव के दुख-दर्द तो हम ही लिखे।

 गॉव में होता कहाँ चन्दन का पेड़
 हम तो पीपल , नीम, शीशम ही लिखे।

 रोशनी मिलती जिसे खै़रात में
 वो अमावस को भी पूनम ही लिखे।
डी. एम. मिश्र
About the poet

डी. एम. मिश्र

View profile & all 112 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like