एक पहेली

ध्यान सिंहध्यान सिंह

1 min read · 12.4K reads

अँधेरी क़ब्र

जिसमें किसी की लोथ* नहीं,

हो तो; मिट्टी बन गई हो

बे-चराग़ क़ब्र

जो गल गई हो

पोली पड़ गई हो

कबाड़ का मलबा बन गई हो

जिसे कोई मुफ़्त भी नहीं उठा रहा हो

क्या यह मुमकिन नहीं

कि इसके अवशेष में से

कूड़ा बीनते बच्चों को

कुछ किरचें

कुछ कील मिलें

किसी नई क़ब्र के लिए :

और यह 'मिलना' एक पहेली बन जाए।

*लोथ : लाश

ध्यान सिंह
About the poet

ध्यान सिंह

डोगरी के वरिष्ठ कवि-लेखक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 11 Poems / Stories