बजती हैं
सुनाई देती हैं
सिर्फ़ छींकें ही छींकें
सिर फोड़तीं
कान फाड़तीं
श्वास जलातीं
कृष्ण पक्ष की पैहरेदार छींकें
लोकवादी, जनवादी आस्था पर
तार्किक विचारों पर
हावी हुई छींकें
अभिव्यक्ति पर बनी ख़तरा
सपनों को टोकतीं
साँसों को दबोचतीं
भविष्यवाणी करतीं
सत्ता समर्थक
संवेदनहीन छींकें
संचार के
विचार के हर माध्यम में
सुनाई देती हैं
व्यंजित करती हैं
अन्योक्ति
दुःख देने वाली
धूनी लगीं
छींके ही छींकें...
पल्ले पड़ी मनहूस छींकें।








